फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 52 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, एएनटीएफ टीम ने की कार्रवाई

Sat, 06 Dec 2025 05:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में एएनटीएफ टीम ने अफीम तस्करी के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। उससे 5.2 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने बरामद अफीम की कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अफीम तस्करी का आरोपी अलीगंज निवासी युवक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम के हत्थे चढ़ गया। युवक के पास से टीम ने 52 लाख रुपये की अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। सुभाषनगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अलीगंज ढकिया निवासी रामऔतार को एएनटीएफ की टीम ने सुभाषनगर क्षेत्र के महेशपुर फाटक के पास यात्री शेड से पकड़ा है। रामऔतार के पास से 5.2 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। रामऔतार ने पूछताछ में टीम को बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर शहर में सप्लाई करता है। वहां के तस्करों से भी अफीम मंगा लेता है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: अवैध अप्रवासियों की तलाश में टीम के साथ सड़क पर उतरे डीएम-एसएसपी, संदिग्धों से की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची का डेविड लेकर आया था अफीम 
रांची के रहने वाले डेविड के खिलाफ बदायूं में मुकदमा चल रहा है। वह मुकदमे की तारीख पर आया तो झारखंड से अफीम लाकर देवचरा में रामऔतार को सप्लाई कर दी। यह अफीम रामऔतार पंजाब की पार्टी को बेचने वाला था, तभी एएनटीएफ की टीम ने महेशपुर फाटक के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। वांछित डेविड की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें