फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनुसूचित समाज की किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 May 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अनुसूचित समाज की किशोरी से जबरन शादी और दुष्कर्म के मुख्य आरोपी हाफिजगंज के गांव बढ़ेपुरा निवासी इस्लाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसको गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के गांव की किशोरी के पिता ने तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि दूसरे समुदाय का इस्लाम उनके गांव में कारचोबी करने आता था। इस दौरान उससे किशोरी की जान-पहचान हुई। बेटी लापता हुई तो उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिली। पुलिस ने शाहजहांपुर के एक कस्बे में किशोरी और आरोपी इस्लाम को खोज लिया। इस्लाम वहां अपने दोस्त के घर पर ठहरा हुआ था। पुलिस ने इस्लाम और कार चालक को हिरासत में लिया था। किशोरी के बयान दर्ज करके उसको मेडिकल के लिए भेजा था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि दूसरे समुदाय के इस्लाम ने मांग में सिंदूर भरने के बाद दुष्कर्म किया। इस्लाम से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी इस्लाम और कार चालक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद इस्लाम को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें