फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 दिन से प्रेमी के घर की चौखट पर बैठी प्रेमिका ने प्रेमी पर दुष्कर्म और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में शाही थाने के एक गांव निवासी ग्रामीण से हुई थी। उसके बाद उसकी मुलाकात एक अन्य गांव निवासी ट्रक चालक से हुई थी। उसके बाद से आरोपी के यहां उसका आना-जाना था। इस दौरान आरोपी ने प्रेम जाल में फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। तीन साल बाद उसका गर्भपात कराकर छोड़ दिया।
इसके विरोध पर ट्रक चालक व उसके परिजनों ने मारपीट की व घर से निकाल दिया। उसके बाद से प्रेमी के घर की चौखट पर 25 दिनों से बैठी है, लेकिन प्रेमी अपनाने को तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें