फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीजा पर दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई की लगाई गुहार

Sun, 10 May 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और दुष्कर्म के आरोप में जीजा के खिलाफ तहरीर दी गई है। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसका निकाह दूसरे युवक से करवा दिया। पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि एक दिन वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। इस दौरान उनकी बेटी के रिश्ते के जीजा उनके घर आए। आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। महिला बेहोश हो गई तो जीजा ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। वीडियो दिखाकर धमकाते हुए कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद जानकारी हुई कि पीड़िता गर्भवती है। परिजनों ने उसका निकाह दूसरे युवक से कर दिया। पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराया गया तो महिला सात माह की गर्भवती निकली। इसके बाद उसने नवाबगंज थाने में कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें