फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने प्यार में फंसाकर मोहल्ले की एक महिला से अवैध संबंध बनाए। उसके बाद उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने भाइयों और एक मौलाना से अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने मौलाना समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
महिला ने बताया कि आरोपी युवक प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कई साल अवैध संबंध बनाए। महिला में बताया कि जब उसको पता लगा कि युवक मो. आजम उसके दोनों भाई आशिम, आसिफ और मौलाना सलमान स्मैक का धंधा करते हैं, तब उसने युवक से दूरी बना ली। इससे आरोपी मो. आजम बौखला गया। अवैध संबंध की वीडियो उसे भेजकर और वायरल करने की धमकी देकर चारों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार देर रात चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। संवाद