फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मकान पर कब्जा करने, पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नवाबगंज। गांव खिरजपुर में मकान कब्जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
गांव खिरजपुर निवासी ताहिर खां की पत्नी साबिया ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने गांव के ही कल्लन खां से 56 हजार रुपये में 19 मार्च 2008 को जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। जमीन का बैनामा नहीं कराया था। आरोप है कि कल्लन खां ने एक साल पहले उक्त जमीन का बैनामा अपने भांजे मैसर खां निवासी गांव रम्पुरा थाना भोजीपुरा के नाम करा दिया। इसके बाद से मैसर खां पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। मकान खाली न करने पर जबरन कब्जा करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मैसर खां पांच गाड़ियों से कुछ लोगों के साथ घर आया। दबंगों ने घर का सामान बाहर फेंक दिया। विरोध करने पर महिला से मारपीट की गई। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि भूमि का विवाद है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें