फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएचसी में ड्यूटी नहीं करने देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे के सीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स ने एएनएम पर ड्यूटी कक्ष में ड्यूटी नहीं करने देने का आरोप लगाया है। कस्बे के सीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स सुमन लता ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एएनएम की शिकायत की थी कि वह नौकरी के साथ-साथ अपना प्राइवेट अस्पताल चलाती हैं, जिसके साक्ष्य उसके पास मौजूद है, लेकिन इस मामले में कोई जांच नहीं की गई और न ही कोई कार्रवाई। बीते रविवार को उनकी सेवा समाप्त कर दी गई, लेकिन न ही उन्हें कोई जांच की सूचना दी गई है। इस मामले में उनके पास कोई नोटिस नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स का आरोप है कि एएनएम उनको लेबर रूम में ड्यूटी नहीं करने दे रही हैं। दूसरी ओर एएनएम का कहना कि उनका कोई भी प्राइवेट अस्पताल नहीं है। न ही वह प्राइवेट अस्पताल में काम करती हैं। उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं। संवाद
स्टाफ नर्स की जांच कर रिपोर्ट दे दी गई है : चिकित्सा प्रभारी

चिकित्सा प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि स्टाफ नर्स की जांच कर रिपोर्ट दे दी गई है। डीएम के यहां से अभी लिखित रिपोर्ट आनी है। दूसरी एएनएम की विभागीय जांच कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट बना कर भेजी जाएगी l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें