फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली जिला जेल में बसपा मंडल अध्यक्ष के भतीजे की मौत, बरैक में फंदे से लटका मिला शव, दो कर्मचारी निलंबित

Sat, 30 Aug 2025 06:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली की जिला जेल में एक बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को उसका शव बैरक में फंदे से लटका मिला। बंदी की मौत होने से जेल में खलबली मच गई। सूचना पर बिथरी चैनपुर थाने से पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी अंकिल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिला जेल में बंद मेरठ निवासी अंकित गूजर ने बैरक में फंदे से लटककर जान दे दी। वह मेरठ के बसपा मंडल अध्यक्ष जगस्वरूप सिंह का भतीजा था और हत्या की कोशिश व छेड़खानी में सजायाफ्ता होने के बाद बरेली जेल ट्रांसफर किया गया था। घटना का फुटेज सामने आने पर दो जेलकर्मियों को निलंबित कर तीसरे पर विभागीय जांच बैठा दी गई।

विज्ञापन


जिला जेल (सेंट्रल जेल-टू) में बंद 30 वर्षीय अंकित पुत्र अशोक गूजर मेरठ के थाना परतापुर के गांव गगोल का निवासी था। उस पर हत्या की कोशिश, डकैती, एसिड अटैक समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। 14 जनवरी 2021 में मेरठ की अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 

दो फरवरी 2025 में उसे मेरठ जेल से बरेली जिला जेल स्थानांतरित किया था। शुक्रवार रात अंकित ने बैरक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Trending Videos

कपड़े से फंदा बनाकर लटका 
चूंकि बैरक में सीसीटीवी कैमरा लगा था तो घटना उसमें कैद हो गई। इसमें पता लगा कि साथी दो बंदी पूरा घटनाक्रम देखते रहे। चूंकि थोड़ी देर पहले भी अंकित ने ऐसा प्रयास किया था तो जेलकर्मी उसे समझा बुझाकर चले आए थे लेकिन वह कपड़ा वहीं छोड़ दिया था जिससे वह फंदा लगा रहा था। ऐसे में उसने थोड़ी देर बाद उसी कपड़े से गेट के कुंडे में फंदा लगा लिया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि संबंधित बैरक की सुरक्षा में तैनात हेड जेल वार्डर राजेंद्र सिंह, जेल वार्डर प्रवीण चौधरी ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। इसलिए प्रारंभिक जांच में दोषी मिलने पर दोनों को निलंबित कर दिया है। साथ ही जेल वार्डर राजेश कुमार की लापरवाही पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। डीआईजी जेल कुंतल किशोर ने भी बैरक का मुआयना किया।
विज्ञापन

अंकित के परिजन और बसपा नेता पहुंचे बरेली
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मेरठ के बसपा मंडल अध्यक्ष जगरूप सिंह ने बताया अंकित उनका भतीजा था। उस पर छेड़छाड़ का आरोप पेशबंदी में लगाया गया था। पैरवी न कर पाने के कारण उसे सजा हो गई थी। उसके परिवार ने उच्च अदालत में अपील कर रखी थी। वह मानसिक रूप से काफी परेशान था। शायद इसी वजह से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने बताया कि अंकित के दो भाई और दो बहन हैं। अंकित सबसे छोटा था, बहनों की भी शादी नहीं हुई है।

घटना की होगी मजिस्ट्रेट जांच
सीओ हाइवे शिवम आशुतोष ने बताया कि जिला जेल में अंकित नाम के कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें