फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदी फिल्म ही नहीं देखीं दिमाग में भी गंदगी: 55 साल के अधेड़ ने किशोरी से की दरिंदगी, पढ़ता था अश्लील किताबें

Fri, 20 Jan 2023 08:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)

सार

17 जनवरी की शाम 13 वर्षीय किशोरी खेत पर चारा लेने गई थी। इस दौरान गांव खिरिया पाठक निवासी अली मोहम्मद उर्फ पहाड़ी उधर से निकला और किशोरी को खेत पर अकेले देख उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अश्लील फिल्मों के लती 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने एक 13 वर्षीय किशोरी से खेत पर धमकी देकर दुष्कर्म किया था। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि 17 जनवरी की शाम उनकी 13 वर्षीय पुत्री खेत पर चारा लेने गई थी। इस दौरान गांव खिरिया पाठक निवासी अली मोहम्मद उर्फ पहाड़ी उधर से निकला और किशोरी को खेत पर अकेले देख उसे पकड़ लिया। आरोपी ने शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए किशोरी से दुष्कर्म किया था।

डर के कारण किशोरी ने घर आकर किसी को घटना की जानकारी नहीं दी थी। 18 जनवरी को किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसने मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पिता ले किशोरी के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने अली मोहम्मद को मोहम्मदी रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अली मोहम्मद ने बताया गया कि उसे गंदी फिल्मे देखने और किताबें पढ़ने की आदत है। 17 जनवरी को उसने किशोरी को खेत पर अकेला देखकर उसे पकड़ लिया और धमकी देकर, मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। आरोपी को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें