बरेली। सहपाठी ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उससे अश्लील पोस्ट करने लगा। छात्रा के एडिटेड फोटो और वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डाल दिए। इस पर छात्रा के पिता ने शनिवार रात इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। छात्रा के पिता ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि उनकी बेटी एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है। सहपाठी ने इंस्टाग्राम पर बेटी के नाम से फर्जी आईडी बना ली है। इस आईडी से वह उनकी बेटी के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। वह इस आईडी पर छात्रा के फोटो व वीडियो एडिट करके डाल रहा है। इससे छात्रा की बदनामी हो रही है। बेटी मानसिक तनाव में आ गई है। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो