फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उपद्रवियों ने रामलीला मेले में किया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेला बंद कराने की दी धमकी, समिति अध्यक्ष ने पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

फरीदपुर। श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति की ओर से सीएएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव में खुराफातियों ने सोमवार और मंगलवार को जमकर उत्पात मचाया। इससे व्यापारियों और लोगों में दहशत का माहौल है। समिति अध्यक्ष सुबोध कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को पुलिस थाने में शिकायत की है।
श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने फरीदपुर इंस्पेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि चार अक्तूबर से फरीदपुर के सीएएस इंटर कॉलेज के खेल के मैदान पर रामलीला महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। पिछले दो दिनों से खुराफाती मेले में आकर अव्यवस्था फैला रहे हैं। उपद्रवी नशा करके रामलीला महोत्सव में बाहर से आते हैं। व्यापारियों के साथ बदतमीजी व मारपीट कर व्यवस्था खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


व्यापारियों से धक्का-मुक्की कर रंगदारी मांगने का आरोप
कमेटी को सदस्यों ने बताया कि खुराफातियों ने मेले में रात में आकर झूले वालों व व्यापारियों से धक्का-मुक्की कर उनके साथ गाली-गलौज की और रंगदारी मांगी। रंगदारी देने से मना करने पर मेला बंद कराने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन


पीएसी तैनात करने की मांग
कमेटी के लोगों ने इंस्पेक्टर राधेश्याम से कहा कि भीड़ रहने के कारण मेले में पीएसी की व्यवस्था कर मेले को सुचारू रूप से चलवाने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया है कि ज्ञापन मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें