फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गेहूं की सफाई के लिए 40 रुपये प्रति क्विंटल की वसूली करने का आरोप

Tue, 21 Apr 2026 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। भाकियू (भानू) के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज ठाकुर के नेतृत्व में किसान, मंडी समिति यार्ड में बने गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचे। किसानों ने तौल में धांधली किए जाने, गेहूं की सफाई के नाम पर 40 रुपये प्रति क्विंटल की वसूली करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारी अनुज ठाकुर और प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद जुबेर, इरशाद अहमद के नेतृत्व में किसान मंडी समिति यार्ड पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया की 50 किलो की बोरी भरी जानी चाहिए लेकिन 51 किलो की बोरी भरी जा रही है। गेहूं की सफाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल के बजाय किसानों से 40 रुपये वसूले जा रहे हैं। तहसीलदार भानु प्रताप ने खाद्य निरीक्षक को मौके पर भेजा। वहीं, दूसरी ओरएसएमआई सुबोध यादव ने कहा, किसान का जो कट्टा भरा जाता है, वह 50 किलो 700 ग्राम गेहूं का होता है। कट्टे का वजन भी उसी में जोड़ा जाता है। गेहूं की सफाई के लिए किसान खुद मजदूर से बात करते हैं और मजदूर किसान से 20 रुपये प्रति क्विंटल ले रहे हैं। किसान और मजदूर के बीच में हमारा कोई दखल नहीं होता। इसकी कभी भी जांच कराई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें