शीशगढ़। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने गई एक युवती को कोटेदार के पुत्र ने कम राशन देने की कोशिश की। इसके विरोध पर युवती के साथ गाली-गलौज व हाथापाई कर धक्का-मुक्की की गई। शिकायत पर पुलिस ने कोटा डीलर और उसके बेटे के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम सियाठेरी निवासी प्रेमपाल पुत्र चोखेलाल ने पुलिस को बताया कि गत 12 मार्च को बेटी नेहा गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने गई थी। दुकान पर राशन कोटा डीलर की अनुपस्थिति में उसका पुत्र रवि सागर कम दे रहा था। युवती ने कम राशन देने का विरोध किया। इस पर उससे हाथापाई की गई।
युवती के पिता ने वीडियो के आधार पर कोटा डीलर से शिकायत की तो उसने बदतमीजी कर उन्हें भगा दिया। शिकायत पर पुलिस कोटा डीलर नत्थू लाल और उसके बेटे रवि सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, कोटेदार के पुत्र रवि सागर का कहना है कि उन पर लगे आरोप निराधार है। संवाद