फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लोडर चालक की हत्या का आरोपी भेजा गया जेल, बीड़ी न देने पर फावड़ा मारकर ली थी जान

Tue, 09 Sep 2025 07:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में लोडर चालक अब्दुल हमीद की हत्या करने के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बीड़ी और शराब पीने के लिए रुपये न देने पर उसने फावड़ा मारकर लोडर चालक की हत्या की थी।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के सेक्टर रोड बाजार मोहल्ला स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर अब्दुल हमीद (50 वर्ष) की हत्या के आरोपी सहरोज को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। सोमवार रात शराब पीने के लिए रुपये और बीड़ी न देने पर सहरोज ने फावड़े से हमला कर अब्दुल मजीद की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने मीडिया को बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर निवासी अब्दुल हमीद लोडर वाहन से रेता बजरी ढोने का काम करते थे। वह सोमवार रात आठ बजे सेक्टर रोड बाजार मोहल्ला स्थित जावेद खां की बिल्डिग मैटेरियल की दुकान पर अपने बेटे नदीम के साथ रुपये देने गए थे। 

इसी दौरान कैंट थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया निजावत निवासी सहरोज उनसे बीड़ी और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर फावड़े से सीने पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित, नशे में अक्सर झगड़ता था आरोपी
घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गया है। पुलिस ने इसे सुरक्षित कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सहरोज शराब का आदी था। अक्सर वह लोगों से नशे में रुपये मांगता था और मना करने पर झगड़ता था। अब्दुल हमीद से पहले भी वह रुपये मांग चुका था। हर बार मना करने के कारण रंजिश रखता था। इसी रंजिश में सोमवार रात उसने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें