फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राम मूर्ति हत्याकांड का आरोपी तीन माह बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रम्पुरा प्रवीन गांव की नहर में मिला था शव, पत्नी के फोन की जांच के बाद खुला राज, आरोपी के पास से चाकू व लोहे की राॅड बरामद
विज्ञापन

भुता। थाना क्षेत्र के रम्पुरा प्रवीन गांव में तीन माह पूर्व युवक राम मूर्ति (25) की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि उसकी हत्या पत्नी के प्रेमी ने अवैध संबंधों के कारण की थी। पुलिस ने आरोपी युवक पंकज मौर्य को एसओजी की मदद से डोरिया उर्फ झाऊ नंगला के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू व लोहे की रॉड बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पांच जुलाई को रम्पुरा प्रवीन के पास नहर में एक युवक का शव मिला था। क्योलड़िया के एक गांव निवासी पिता ने उसकी पहचान अपने पुत्र राम मूर्ति के रूप में की थी। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में चोट से मृत्यु की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पत्नी के मोबाइल फोन का कॉल विवरण खंगाला। इसमें क्योलड़िया के एक गांव के आरोपी पंकज मौर्य के साथ उसके अवैध संबंधों का पता चला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात से पर्दा हटा।
विज्ञापन

सीओ संदीप सिंह ने एसओजी की मदद से पंकज मौर्य को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पंकज ने अवैध संबंधों के चलते राम मूर्ति की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पंकज मौर्य ने बताया कि उसके राम मूर्ति की पत्नी अनीता से कई सालों से अवैध संबंध थे। राम मूर्ति को इसकी जानकारी हो गई थी। पंकज उसे रास्ते से हटाना चाहता था। चार जुलाई को पंकज राम मूर्ति को बरा घर से बहाने से ले गया। शराब पार्टी के दौरान पत्नी के संबंधों को लेकर दोनों में कहा-सुनी हुई। पंकज ने राम मूर्ति पर चाकू से हमला किया। इस बीच चाकू झाड़ियों में गिर गया। इसके बाद आरोपी ने पास की कबाड़ की दुकान से लोहे की रॉड उठाई। उसने राम मूर्ति पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मार दिया। शव को पुल से नीचे नहर में फेंककर वह फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें