नवाबगंज। क्षेत्र के गांव की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी धर्मेंद्र कुमार को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। बरेली-पीलीभीत हाईवे स्थित कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया था कि बेटी 27 मार्च को कॉलेज गेट के पास वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान आरोपी धर्मेंद्र वहां गया और लिफ्ट दी। गलत मार्ग की बात कहकर छात्रा ने टोका फिर भी नहीं माना। बाद में रघुनाथपुर गांव में बने ट्यूबवेल के पास कमरे में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की।