फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाबालिग छात्रा के फोटो अश्लील बनाकर वायरल किए, आरोपी के मुंह पर पोती कालिख

Mon, 28 Sep 2026 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया (बरेली)। सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा का एआई से अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। एक महीने पुराने मामले में कार्रवाई न होने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने आरोपी को पकड़कर उसके मुंह पर कालिख पोत दी। पुलिस पर पीड़ित पक्ष के ही खिलाफ कार्रवाई का आरोप है। इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, एक महीने पहले गांव निवासी युवक ने नाबालिग छात्रा का फोटो एआई से अश्लील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। छात्रा के पिता ने 28 अगस्त को सिरौली थाने में तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर तीन दिन पहले आरोपी ने पीड़ित छात्रा और उसकी मां को चिढ़ाया। उसके और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। शनिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
बताते हैं कि छात्रा पक्ष की महिलाओं ने आरोपी के मुंह पर कालिख पोत दी। पुलिस दोनों पक्षों को बड़ागांव चौकी ले गई, जहां आरोपी युवक को पीड़ित बताकर छोड़ दिया गया। छात्रा के पिता व उसके पक्ष की महिलाओं समेत पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन


मां बोली- बेटी ने छोड़ा स्कूल जाना

छात्रा पक्ष ने शनिवार को एसएसपी समेत कई अधिकारियों को पत्र भेजकर सिरौली पुलिस की कार्रवाई की शिकायत की। रविवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से भी इस मामले की शिकायत की गई। मंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। छात्रा की मां का आरोप है कि सदमे में आई बेटी ने शोहदों के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया है।

वर्जन

सोशल मीडिया पर जिस आईडी से फोटो अपलोड किए गए, उसकी जांच की जा रही है। छात्रा पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवक के मुंह पर कालिख पोतने के मामले में भी कार्रवाई होगी। फिलहाल ताजा घटनाक्रम को लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। - अजय कुमार, सीओ मीरगंज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें