फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्यापारी से फिरौती मांगने वाला आरोपी गोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नगर के एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी से फिरौती मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने सात माह बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस भी बरामद किया गया है। मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर पुलभट्टा थाने में लूट का भी मामला पहले से दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पांच जून को रामलीला मोहल्ला निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यापारी विनय सिंह से गरीबपुर गांव के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने फिरौती की मांग की थी। फिरौती देने से इन्कार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज किया था। लेकिन, आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गोपी को गरीबपुरा चौराहा के पास से शाम चार बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि गोपी के खिलाफ पूर्व में भी पांच मुकदमे दर्ज है। इधर, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पुलभट्टा थाने में लूट का भी मामला पहले से दर्ज है। वह पूर्व भी जेल जा चुका है। उस पर कुछ लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट करने का आरोप था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें