भमोरा। शुक्रवार बल्लिया बाजार में चेकिंग को निकले चौकी इंचार्ज शैलेंद्र तोमर ने बाजार में रोहित निवास निवासी भटौली थाना दातागंज बदायूं को 30.5 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री (पटाखा) के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बल्लिया बाजार से एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। संवाद