भोजीपुरा। बंद मकान में बर्तनों की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बर्तनों को बेचने की फिराक में था, लेकिन पकड़ा गया।
थाना क्षेत्र के गांव सुरला निवासी मुकेश कुमार बृहस्पतिवार को परिवार के साथ अस्पताल गए थे। तभी सुरला का हीरालाल उनके मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गया। मौके से कुछ नहीं मिला तो वह बर्तन चोरी करके ले गया। मुकेश जब घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक बोरी में कुछ सामान लिए बैठा है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी, एसआई सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल काॅलेज के पास एक बंद होटल में बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान चोरी के आरोपी हिरालाल ने बताया कि उसने चोरी की थी। वह बर्तन बेचने की फिराक में था। तभी पकड़ा गया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। संवाद