फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: चुन-चुनकर मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाने में बोला- माफ कर दो... अब गलती नहीं होगी

Fri, 25 Apr 2025 09:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

आरोपी मोईन सिद्दीकी ने धार्मिक महत्व के कुएं को पाटने का विरोध करने पर महिला को धमकी दी थी। उसने कहा था कि सरकार बदलने पर घर में घुसकर चुन-चुनकर लोगों को मारेगा। महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में धमकी देने के मामले में मोईन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह माफी मांगते दिख रहा है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में मोईन के वकीलों ने पुलिस को फंसा दिया। ऐसे तर्क रखे कि कोर्ट ने न केवल चौकी प्रभारी की फटकार लगाई, बल्कि आरोपी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।

विज्ञापन


एक समुदाय के लोगों को धमकी देने पर नगर निगम ठेकेदार के कथित सुपरवाइजर मोईन अहमद सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा को शुक्रवार सुबह बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पहले से दर्ज मामले में लिखापढ़ी करके उसे दोपहर बाद कोर्ट भेजा गया। कांकरटोला चौकी प्रभारी जावेद अख्तर पुलिस टीम के साथ आरोपी को लेकर पहुंचे। पता लगा कि बारादरी थाना क्षेत्र से संबंधित मामले की सुनवाई करने वाली कोर्ट में जज अवकाश पर हैं। उनके कोर्ट से संबद्ध एसीजेएम तृतीय शिल्पी रानी की अदालत में आरोपी को पेश किया गया। 

यह था मामला 
बारादरी थाना क्षेत्र के लोधी टोला पुराना शहार में धार्मिक महत्व के कुएं को पाटने का विरोध करने पर मोईन सिद्दीकी ने महिला को धमकी दी थी। महिला के मुताबिक रास्ते में मोईन सिद्दीकी ने उनको घेर लिया था। उसने कहा था कि तेरा बेटा कुआं को लेकर बार-बार प्रार्थना पत्र देता है। किसी दिन उसका सिर धड़ से अलग कर लटका दूंगा। कुआं हमने ही पटवाया है, उसे भूल जाओ। सरकार बदलने पर तुम लोगों को घरों में घुस चुन-चुन कर मारेंगे। महिला की तहरीर पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें