फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध रूप से पटाखे बेचने का आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद

Mon, 13 Oct 2025 07:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शाही कस्बा में अवैध रूप से भंडारण कर पटाखे बेचे जा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से डेढ़ क्विंटल आतिशबाजी बरामद की गई। 
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही में अवैध रूप से भंडारण कर पटाखा बेचने के आरोपी को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से डेढ़ क्विंटल आतिशबाजी सामग्री बरामद की। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे शाही कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर में नितिन रस्तोगी अपने घर के बाहर चबूतरे पर डेढ़ क्विंटल से अधिक पटाखे अवैध रूप से बेचते हुए मिले। पुलिस ने बिक्री कर रहे पटाखों का लाइसेंस आदि कागजात मांगे तो उसके पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने सात कार्टून में रखे डेढ़ क्विंटल से अधिक के पटाखे जब्त करके आरोपी पर विस्फोटक अधिनियम से संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।

फतेहगंज पश्चिमी से खरीद कर लाया था
आरोपी नितिन रस्तोगी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह यह पटाखे फतेहगंज पश्चिमी के एक ट्रेडर्स के यहां से खरीद कर लाया था। विस्फोटक जब्त करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुधीर कुमार, हेड कॉन्स्टेबल कुंवरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, ज्ञानेश शर्मा, कांस्टेबल शेखर वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सिरौली: घर में छापा मारा, आतिशबाजी बरामद
सिरौली में पुलिस ने सोमवार को काजी टोला में एक घर में छापा मारकर चार बोरी आतिशबाजी सामग्री बरामद की। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद मियां उर्फ भुरा हसनैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें