फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फायरिंग करके हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भीकमपुर में 18 अप्रैल को हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या और जानलेवा हमले का आरोप है। पुलिस ने उसको मकरंदपुर रेलवे फाटक के पास से पकड़ा।
विज्ञापन

धर्मपाल पुत्र लखपत सिंह ने 18 अप्रैल को भमोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि फूलसिंह, सतेंद्र, जीराज, दीपक, सुनील, नरवीर और जोगेंद्र ने उनके भाई कल्लू उर्फ कल्याण सिंह (48) को गोली मार दी। गोली लगने से कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के दौरान धर्मपाल पर भी फायरिंग की गई थी। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस फूल सिंह, नरवीर और जोगेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनको जेल भेजा जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को मकरंदपुर रेलवे फाटक के पास घेराबंदी करके आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

रंजिश में की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि कल्लू उर्फ कल्याण सिंह और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। करीब एक वर्ष पहले गांव के ही जीराज ने कल्याण सिंह के घर के पास जमीन खरीदी थी। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद रहने लगा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सतेंद्र के खिलाफ पहले से भी आपराधिक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें