फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोशल मीडिया पर सीएम योगी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 02:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)

सार

बरेली के फरीदपुर में सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
फरीदपुर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में सोशल मीडिया पर सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी युवक के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की गई। इसके बाद पुलिस अफसरों ने फरीदपुर थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला मिर्धान निवासी एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली। इसके बाद हिमांशु पटेल नाम के व्यक्ति ने एक्स पर ट्वीट कर शिकायत की। हिमांशु पटेल ने पोस्ट करने वाले युवक का नाम लिखते हुए लिखा कि उसके द्वारा इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट शेयर की गई है। इसमें मुख्यमंत्री योगी को अपशब्द बोलने का आरोप है। 

जांच में आरोपी की पहचान मोहम्मद असब के रूप में हुई है। इसके बाद दरोगा शुभम सिंह ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि मोहम्मद असब ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली है, जिसमें सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें