फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी आधार कार्ड से बैंक खाते खुलवाकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। फर्जी आधार कार्ड से बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने के आरोपी मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया गया है। उससे मोबाइल फोन, दो यूएसबी, तीन आधार कार्ड और नौ एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार को मुखबिर की सूचना पर जफर को शंखा पुल कट से दबोचा गया। पूछताछ में जफर ने बताया कि वह ताहिर और रफीक की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाता था। इन कार्डों से बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम मंगवाते थे। रकम को आपस में बांट लेते थे। जफर पर रामपुर के थाना कैमरी और थाना बहेड़ी में धोखाधड़ी की दो रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि जफर को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। ताहिर और रफीक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें