फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेंथा कारोबार के बहाने एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेंथा कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर एक करोड़ रुपये ठगने के आरोपी को बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वीर सावरकर नगर निवासी आदर्श अग्रवाल ने तीन दिन पहले बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पांच साल पहले मेंथा व्यापारी जयप्रकाश गंगवार से उनकी जान-पहचान हुई थी। जयप्रकाश के कहने पर उन्होंने करीब 15 लाख रुपये मेंथा कारोबार में लगाए। जयप्रकाश ने उन्हें इसके बदले में मुनाफा भी दिया। इससे आदर्श झांसे में आ गए। जयप्रकाश के कहने पर आदर्श अग्रवाल ने परिचितों व मित्रों से कर्ज लेकर जयप्रकाश के जरिये एक करोड़ रुपये कारोबार में लगा दिए।
इस बार जयप्रकाश ने पूरी रकम हड़प ली। रुपये मांगने पर बहाने बनाने लगा। 15 नवंबर को मॉडल टाउन के पास आदर्श से मुलाकात हुई तो रुपये मांगने पर जयप्रकाश भड़क गया। जयप्रकाश और उसके दो साथियों ने उनकी पिटाई कर दी। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को जय प्रकाश को उसके एकतानगर शिव कॉलोनी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह मेंथा ऑयल खरीदकर रामपुर गार्डन स्थित गोदाम में रख देता है और कीमत बढ़ने पर बेच देता है। आदर्श को काफी मुनाफा कमाकर दिया था। हालांकि, जब एक करोड़ रुपये लगाए तो मन में लालच आ गया। तब उसने रुपये हड़प लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें