झारखंड से अफीम लाकर बरेली की डेलापीर मंडी में आने वाले ट्रक चालकों को सप्लाई करने वाला तस्कर इज्जतनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से अफीम बरामद हुी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अकांक्षा एन्क्लेव के पास पहुंचकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। व्यक्ति के हाथ में थैला था। पुलिस के मुताबिक थैले से पुलिस ने 523 ग्राम अफीम बरामद कर ली। पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बजरुल खान निवासी ग्राम कल्यानपुर थाना सिरौली बताया।
दीपावली के मौके पर लाया था अफीम
आरोपी बजरुल के मुताबिक वह झारखंड से अफीम लाकर डेलापीर मंडी में ट्रक लेकर आने वाले चालकों को सप्लाई करता है। यह अफीम दीपावली के मौके पर झारखंड से लाया था और ट्रक चालक को बेचने की फिराक में था। तभी इज्जतनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बजरुल के पास से तीन सौ रुपये भी मिले।