फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 4.6 किलो डोडा सहित आरोपी गिरफ्तार ढाबा संचालक माैके से भागा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। पुलिस ने मंगलवार रात एक ग्रामीण को चार किलो 632 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया, जबकि वांछित अभियुक्त ढाबा संचालक भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दोनों आरोपी दो साल से ढाबे के पास ट्रक चालकों को डोडा छिलका बेचते थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि मंगलवार रात चौकी इंचार्ज लभारी सूरजपाल सिंह के साथ वह गश्त कर रहे थे। तभी नल नगरिया तिराहे के पास से एक कट्टे में 4.6 किलो डोडा छिलका लेकर बेचने जा रहे शाही के बगरुउ निवासी अजित शर्मा को पकड़ लिया गया।
उसने बताया कि वह दो साल से न्यू गुरु नानक ढाबा पर वाहनों में यूरिया डालने का काम करता है। वहां ढाबा संचालक साहब सिंह अपना ढाबा चलाता है।
उसके यहां पर ट्रक चालक खाना खाते हैं। डोडा छिलका खरीदकर ले जाते हैं। मंगलवार रात साहब सिंह ने डोडे का एक कट्टा निकलवाकर एक ट्रक चालक को बेचने के लिए कहा। वह डोडे का कट्टा एक ट्रक चालक को बेचने की फिराक में था। तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। केस दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि फरार ढाबा संचालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें