फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : महिला की प्रताड़ना से तंग दुकानदार ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। फास्टफूड दुकानदार की आत्महत्या के मामले में झोलाछाप महिला और उसके पति पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। मृतक की पत्नी ने बुधवार को थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों के अनुसार मोहल्ला आदर्श नगर निवासी प्रेमपाल कस्बे के बिजौरिया मार्ग पर ठेला लगा कर फास्टफूड बेचते थे। दो दिन पूर्व उन्होंने जहरीला पदार्थ पी लिया।
अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी छाया देवी का आरोप है कि पास में रहने वाली झोलाछाप महिला से उनके पति का प्रेम संबंध था। वह उसपर खूब रुपये खर्च करते थे। इसकी जानकारी झोलाछाप महिला के पति को भी थी। वह उन्हें शराब पिलाने के लिए अपने घर बुलाता था।
विज्ञापन

वह दोनों उनका मकान अपने नाम कराने के लिए उनपर दबाव बना रहे थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह मकान प्रेमपाल के नाम न होकर उसकी पत्नी के नाम है तो उन्होंने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
चार अगस्त की शाम को झोलाछाप महिला ने उन्हें बुलाया। कुछ देर बाद प्रेमपाल दुकान पर पहुंचे तो उनके मुंह से झाग निकल रहा था। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें