फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक सप्ताह से बिजली गुल, ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया

Thu, 17 Sep 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। करौरा गांव में करीब एक सप्ताह से बिजली गुल होने से ग्रामीणों में रोष है। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य केपी राजपूत और निरंजन यदुवंशी के साथ ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र मीरगंज पहुंचे। उन्होंने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गत दिनों कुतुबपुर गांव में झूलते तारों से निकली चिंगारी से एक किसान के गन्ने के खेत में आग लगी थी। इसके बाद से करौरा गांव की बिजली बाधित है। एक सप्ताह से बिजली न आने के कारण पेयजल समेत घरेलू काम में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मीरगंज एसडीओ को समस्या बताई। इनमें संजीव कुमार, सत्यवीर भारत, राजेश गंगवार, गणेश मौर्य आदि शामिल रहे। एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद वे लौट गए। , जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें