फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 09 Jul 2015 12:54 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरीचैनपुर। हाइवे पर नरियावल में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार शरद शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब नौ बजे राजीव नगर (नटकिया) निवासी 28 वर्षीय शरद शर्मा नरियावल स्थित अपनी मोबाइल की दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे बजरपुट भरे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शरद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दे दी है। घटना की सूचना के बाद परिवार वाले भी पहुंच गए हैं। पुलिस ने ट्रक को पकड़वा लिया है, लेकिन चालक अभी तक पकड़ में नहीं आया है। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें