फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ड्यूटी से लापता लेखपाल का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। ड्यूटी से चार दिनों पहले लापता हुए लेखपाल का कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के काफी खोजने के बाद राजस्व निरीक्षक ने फरीदपुर थाने में लेखपाल के लापता होने की तहरीर दी है। पुलिस लेखपाल का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन लोकेशन व कॉल डिटेल निकलवा रही है।
विज्ञापन


फरीदपुर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात बुखारा मोड़, बरेली निवासी मनीष कश्यप विगत 27 नवंबर को तहसील पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उस दिन शाम चार बजे वह तहसील से निकले। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। मनीष कश्यप नवादा बिलसंडी राजस्व क्षेत्र पर तैनात हैं। पुलिस जांच में लेखपाल का पारिवारिक झगड़ा भी होने की बात सामने आई है। पुलिस कई संदिग्धों की कॉल डिटेल निकलवा रही है। थाने पहुंची लेखपाल की मां ने गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें