फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने हिसाब में पकड़ा फर्जीवाड़ा

Wed, 10 Feb 2016 01:46 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 15 प्रत्याशियों का चुनाव आयोग ने फर्जीवाड़ा पकड़ा है। इन प्रत्याशियों ने जिन दुकानों के बिल खर्च के ब्योरे के साथ लगाई हैं, उनमें से कुछ दुकानें तो हैं हीं नहीं।  कुछ दुकान हैं तो उनका वाणिज्यकर विभाग में पंजीकरण नहीं हैं। जो बिल लगाए गए हैं उनमें प्रत्याशियों तथा दुकान मालिकों के हस्ताक्षर भी नहीं हैं। कई खर्चे ब्योरे में दिखाए हैं लेकिन उनके साथ रसीद और बाउचर तक शामिल नहीं किए हैं।
विज्ञापन

अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के अधिकारी 2012 में हुए चुनाव के प्रत्याशियों के खर्च की पड़ताल कर रहे हैं। इसी में यहां के 15 प्रत्याशियों के खर्चे के बिलों में यह खुलासा हुआ है कि जिन दुकानों का उल्लेख किया है, वह उस स्थान पर नहीं हैं। बिल और बाउचरों के जिन फोन और मोबाइल नंबरों का उल्लेख किया है उनमें से अधिकांश दूसरे प्रतिष्ठान और शहरों के हैं। इसे आयोग ने गंभीरता से लेकर नोटिस जारी किए हैं।
यह नोटिस चुनाव आयोग नई दिल्ली के अनुभाग अधिकारी अमित कुमार के हस्ताक्षर से जारी किए हैं। इसमें उल्लेख किया है कि बिल के सभी कालमों को पूरा नहीं किया है। सभी बिल बाउचरों पर हस्ताक्षर नहीं हैं। इन सभी कमियों को 15 दिन के अंदर पूरा कराएं, अन्यथा आगामी चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रत्याशी
सिविल लाइन निवासी अखलाक अहमद।
स्टेडियम रोड हजियापुर निवासी योगेश कुमार।
अहमदाबाद (नवाबगंज) निवासी वीरेंद्र सिंह गंगवार और अमित कुमार।
पीपलसाना (भोजीपुरा) निवासी गजनफर अली।
पचपेड़ा नवाबगंज निवासी चंद्र प्रकाश गंगवार, कनमन बहेड़ी निवासी जावेद।
सागलपुर भोजीपुरा निवासी टीकाराम। भोजीपुरा निवासी नेम सिंह।
मढ़ीनाथ नेकपुर निवासी प्रशांत पटेल, नवादा जोगियान निवासी मीरा यादव।
विहारमान नगला निवासी रईस अहमद।
भूड़ा बिल्वा निवासी सोहराव खां।
नेकपुर मढ़ीनाथ निवासी बलराम सिंह यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें