फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, खंती में गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। काम के सिलसिले में बाइक से शहर आ रहे एक युवक को बड़ा बाईपास पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने गंभीर रूप से घायल युवक को मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले में कार्रवाई के लिए इज्जतनगर थाना पुलिस डीआईजी की फटकार के बाद अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

बिथरी चैनुपर क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी पिंटू बुधवार सुबह किसी काम से शहर आ रहे थे। बड़ा बाईपास पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने पिंटू की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने कार चालक को हिरासत में ले लिया और घायल पिंटू को मिनी बाईपास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। कार में सवार लोगों को भी हल्की चोटें आईं। अस्पताल में कुछ देर बाद ही पिंटू ने दम तोड़ दिया। परिजन ने डीआईजी राजेश कुमार पांडेय से सूचना के बाद भी थाना पुलिस के अस्पताल न पहुंचने की शिकायत की। डीआईजी के आदेश पर कंट्रोल रूम से थाना पुलिस की फटकार लगी तो आधे घंटे बाद एहलादपुर चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें