फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने नशे में दौड़ाया ट्रैक्टर, मासूम बेटा-बेटी की मौत

Wed, 24 Jun 2015 01:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 ट्रैक्टर चालक युवक की नशाखोरी की आदत उसके दो मासूमों की मौत की वजह बन गई। चालक पिता ने शराब पीकर ट्रैक्टर को इस कदर दौड़ाया कि वह पुल से टकराकर लटक गया और उस पर बैठे उसके दो मासूम बच्चे सिर के बल सड़क पर गिरकर मर गए। चालक के अलावा ट्रैक्टर पर सवार उसकी पत्नी भी घायल हो गई। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों के पोस्टमार्टम को लेकर देर रात तक जद्दोजहद चलती रही।
विज्ञापन

बिथरीचैनपुर के गांव कैमुआ कलां निवासी हरनाम सिंह इज्जतनगर इलाके के रूपापुर के रहने वाले शिवराज के ट्रैक्टर पर चालक है। शिव राज की गांव के पास ही सरिया सीमेंट की दुकान है। जिस पर मय परिवार के रहकर हरनाम ट्रैक्टर चलाता है। मंगलवार को हरनाम ट्रैक्टर से परिवार के साथ अपने गांव कैमुआ कलां आया था। रात दस बजे वह वापस रूपपुर जाने को निकला।  करीब पौन दस बजे ट्रैक्टर पर उसकी पत्नी रेखा, साढ़े तीन साल का बेटा मिथुन और ढाई साल की बेटी राखी बैठी थी। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चला रहा हरनाम बेहद शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। बीसलपुर रोड पर बहगुल नदी पर आते ही पुल की रेलिंग पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे ट्रैक्टर पुल पर लटक गया और उस पर बैठे बच्चे सिर के बल सड़क पर गिर गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हरनाम और रेखा घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रैक्टर मालिक भी मौके पर पहुंच गए। वह बच्चों के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, जिसको लेकर उनकी पुलिस से जद्दोजहद चली। बाद में लोग शव को भी  उठाकर निजी अस्पताल ले गए और यहां कोई दुर्घटना के बारे में जानकारी करने न आ जाए इस पर निगाह रखते हुए पहरेदारी शुरू कर दी गई।
00
पुलिस पब्लिक में जद्दोजहद,  सड़क पर पड़े रहे शव
दो मासूमों की मौत की सूचना पर दरोगा केके शर्मा मौके पर तो पहुंच गए, लेकिन बच्चों के शव उठाकर पोस्टमार्टम को भेजने की जहमत नहीं समझी। यही नहीं दरोगा ने नाम पते तक नहीं पूछे मृतकों के। वह सिर्फ पोस्टमार्टम कार्रवाई करने से बचने के लिए मामले को टालमटोल करते रहे। इसका बल मौके पर जमा लोगों को मिला। उन्होंने भी पुलिस पर और ज्यादा दबाव बना दिया। जिस कारण काफी देर जद्दोजहद चली और मासूमों के शव सड़क पर ही पड़े रहे।
विज्ञापन

00
00
0
ये हादसा एक इत्तेफाक है, इसमें किसी की गलती नहीं है। ट्रैक्टर अचानक पलट गया। अगर कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई कर बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

- गजेंद्र सिंह, एसओ बिथरीचैनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें