फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साले-बहनोई की जान गई

Tue, 05 May 2015 01:57 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर-बुखारा रोड पर सिद्ध बाबा के मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। रात में हुई दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। फरीदपुर पुलिस दोनों शव जिला अस्पताल ले आई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिवारवाले ले गए। एक अन्य दुर्घटना में ट्रक की टक्कर से पीलीभीत के बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के गांव कांधरगंज निवासी 31 वर्षीय विजय करन पुत्र कन्हाई लाल और उसके साले सत्यपाल पुत्र भूपराम ने कैंट इलाके के चौबारी के पास तरबूज की फसल बोई थी। इसे देखने के लिए साले-बहनोई रविवार रात साढे़ ग्यारह बजे बाइक से निकले थे। फरीदपुर-बुखारा रोड स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के सामने अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मार कर भाग गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फरीदपुर की गश्ती पुलिस दोनों के शव रात पौने दो बजे जिला अस्पताल ले आई। विजय करन की जेब से निकले पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई और उनके पास से मिले नंबर से उनके परिवारवालों को सूचना दी गई। सोमवार सुबह परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीएम के बाद दोनों शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
00
 शादी समारोह में जा रहे युवक की हादसे में मौत
पीलीभीत कोतवाली के मल्लपुर गांव निवासी 18 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र नन्हेें लाल रविवार रात बाइक से बिथरीचैनपुर इलाके के गांव खजुरिया नरियावल में शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। उसके साथ चचेरा भाई सोनपाल भी था। बीसलपुर रोड पर रात साढे़ आठ बजे उसकी बाइक को ट्रक चालक टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल लाया गया, जहां वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। घायल सोनपाल को भर्ती कर लिया गया। सोमवार को हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद वीरेंद्र का शव गांव ले गए।
विज्ञापन


फोटो...
इलाज में देरी पर इमरजेंसी में हंगामा
बरेली। शहर के राजेंद्र नगर निवासी 27 वर्षीय सजल अग्रवाल फ्यूचर इंस्टीट्यूट में मार्केटिंग मैनेजर हैं। वह सोमवार को टेंपो में सवार होकर संस्थान जा रहे थे। नरियावल के पास डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में सजल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां माता-पिता, बहन समेत काफी रिश्तेदार पहुंच गए। काफी देर तक लिखा-पढ़ी के चलते सजल का इलाज शुरू नहीं किया गया। हालत बिगड़ती देख परिवारवाले परेशान हो गए। परिवार का एक युवक हंगामा करते हुए ईएमओ के कक्ष में घुस गया। उसकी डॉक्टरों से काफी नोकझोंक हुई। साथ में मौजूद लोगों ने उसे शांत किया। इसके बाद डॉक्टरों ने सजल को ग्लूकोज आदि लगाकर इलाज शुरू किया।
00
हादसों में कई जख्मी
बिथरीचैनपुर के गांव तैय्यबपुर निवासी संजय, अरुण कुमार, रवि पटेल, देवरनियां के गांव भदरक निवासी छेदालाल और किला के मोहल्ला बाग अहमद तालाब निवासी अकरम व बिलाल भी अलग-अलग हादसों में घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें