फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत, नहीं कराया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। परिवारवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से दवा लेने शहर आ रही थी। महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के गांव इकलहरी निवासी दफेदार की 58 वर्षीय पत्नी पार्वती सोमवार को अपने बेटे राजू के साथ बाइक से दवा लेने बदायूं आ रही थीं। रास्ते में गांव सिरसा दबरई के पास पार्वती चलती बाइक से गिर गईं। सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आननफानन में उनको अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवारवाले पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव ले गए। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। पार्वती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें