फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल के नेशनल खिलाड़ी का नदी में डूबने से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फुटबाल के नेशनल खिलाड़ी और इज्जतनगर मंडल के विद्युत अनुभाग में टेक्नीशियन ग्रीश भट्ट (40) का रामनगर में नदी में डूबने से निधन हो गया। इन दिनों वह काशीपुर स्टेशन पर तैनात थे। वह कुशल तैराक और श्रमिक संघ के शाखा मंत्री थे। उनके निधन की खबर सुनकर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के पदाधिकारी उनके घर पहुंचे और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। यहां बता दें कि रविवार को ग्रीश भट्ट काशीपुर स्टेशन से ड्यूटी से लौट रहे थे। गर्मी के कारण रामनगर के पास एक नदी में वह तैरने चले गए। उफनाती नदी में उनका सिर किसी पत्थर से टकरा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को श्रमिक संघ के जेएस भदौरिया, इकरार खां, शैलेश शर्मा, रिंकू शर्मा, पदमवीर सिंह आदि ने उनके घर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें