फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन अंतिम यात्रा में भी आएंगे मोड़ घूमकर जाना पड़ेगा सिटी श्मशान भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिटी श्मशान भूमि की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे क्रॉसिंग तीन दिन के लिए बंद होने से आम लोगों को तो दिक्कत होगी ही, अंतिम यात्रा पर जाने वालों का सफर भी घुमावदार हो जाएगा। रेलवे के मुताबिक लोग इस बीच मढ़ीनाथ पुलिया और बाकरगंज रेलवे क्रॉसिंग को वैकल्पिक रास्ते के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे लेकिन यह सफर करीब एक किलोमीटर लंबा पड़ेगा। रेलवे क्रॉसिंग के आसपास की बस्तियों में रहने वालों को भी अपने वाहनों को तीन दिन खड़ा करना पड़ेगा और पैदल ही क्रॉसिंग को पार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

श्मशान भूमि रेलवे क्रासिंग से रोजाना दर्जनों शव यात्रा गुजरती हैं। यह क्रॉसिंग रेलवे शुक्रवार सुबह आठ बजे से रविवार शाम सात बजे तक के लिए बंद करने जा रहा है। इस दौरान चौपुला से बाकरगंज जाने के लिए लोग सिटी स्टेशन रेलवे पुल से मढ़ीनाथ पुलिया के नीचे होते हुए रेलवे क्रासिंग पहुंचेंगे जबकि इज्जतनगर स्टेशन की ओर से आने वाले लोगों के लिए किला और बाकरगंज रेलवे क्रॉसिंग होते हुए सिटी श्मशान भूमि आना होगा। सबसे ज्यादा दिक्कत शव यात्रा के साथ आने वालों को ही होगी। मढ़ीनाथ पुलिया और बाकरगंज रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों के लिए रास्ता न होने से लोगों को अंतिम संस्कार के लिए शव को कंधों पर ही ले जाना होगा। इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं है। दूसरी ओर बाकरगंज से शहर आने का सिटी श्मशान भूमि क्रासिंग होते हुए रास्ता सुगम है। तीन दिन तक लोगों को भी पैदल या फिर डेढ़ किलोमीटर का चक्कर लगाकर शहर की ओर आना होगा। एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार बताया कि बाकरगंज और मढ़ीनाथ पुलिया के नीचे ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें