एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटे एसी हेलमेट
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में यातायात पुलिस के कर्मचारी इन दिनों तेज गर्मी में ड्यूटी कर रहे हैं। इससे बचाव के लिए उनको टेंपरेचर कंट्रोल हेड गियर (एसी हेलमेट) का वितरण किया। इस दौरान एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों को और ज्यादा मेहनत से ड्यूटी करने का संदेश दिया।
यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शासन ने यातायात पुलिसकर्मियों के लिए एसी हेलमेट और स्पीड रडार युक्त इंटरसेप्टर बाइकें भेजी हैं। एसी हेलमेट लगाने से तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस कम महसूस होगा। इससे पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी। हेलमेट वितरण से पहले एसएसपी अनुराग आर्य ने पूजा-अर्चना की।
विशेष रूप से किया गया डिजाइन
एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खां ने बताया कि एसी हेलमेट को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इससे पुलिसकर्मियों को चिलचिलाती धूप में राहत मिलेगी। शरीर का तापमान संतुलित बना रहेगा। हीट स्ट्रोक, थकान और चक्कर जैसी समस्याओं से बचाव होगा।
यह भी पढ़ें- UP News: सपा के पूर्व विधायक सुल्तान बेग की कार समेत 31 वाहन सीज, बरेली में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई