विश्वविद्यालय पर हो कार्रवाई
श्रेयांश वाजपेयी ने प्रदर्शन में शामिल दो छात्रों को बिना किसी चेतावनी के निष्कासित करने के मामले में भी कार्रवाई की करने की मांग की। उच्च शिक्षा परिषद के सचिव की दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर श्री रामस्वरूप विश्वविद्यालय पर तुरंत कार्रवाई शुरू हो। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने लगभग छह बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटों के भीतर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वह प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान दीपांशु चौधरी, विपिन शर्मा, निखिल चौधरी, हर्षित चौधरी, माधव महेश्वरी, नितिन चौधरी, हर्षित यादव, केशव कनौजिया, लकी शर्मा आदि मौजूद रहे।