बरेली। लंबे समय से रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अटल सभागार के निर्माण में हो रही देरी पर सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने वाइस चांसलर का घेराव करते हुए छात्रों को पेश आने वाली परेशानियां भी रखीं। वीसी के सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. अनिल शुक्ला का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। इसमें अटल सभागार के निर्माण में देरी को लेकर चिंता व्यक्त की। इस पर कुलपति ने कहा कि जल्द निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कैंपस के छात्र-छात्राओं को खेल सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर भी छात्रों ने अपनी बात रखी। इस दौरान डीएसडल्ब्यू प्रो. एके जेटली भी वहां मौजद थे। उनसे छात्रों ने नोंकझोंक शुरू कर दी। इस पर उन्होंने कहा कि जल्द सभी हॉस्टलों में खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। शाम को छात्र मैदान में खेल सकते है। छात्रों की अन्य मांगों मेें सभी छात्रावासों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने, विश्वविद्यालय में साफ सफाई के स्तर को बढ़ाना आदि शामिल हैं। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान, महानगर मंत्री गौरव यादव, मनोज उज्ज्वल ढाका, निहार त्यागी, अनिल गंगवार, राजन मधेशिया, कमल गुप्ता, अभिनव कुशमिंद्र आदि थे।