बरेली। तीन दिवसीय मित्रता क्रिकेट सीरीज के दूसरे दिन मंगलवार को खलीफा क्रिकेट अकादमी की टीम ने एनएस क्रिकेट अकादमी गोरखपुर की टीम को मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 130 रनों पर ढेर हो गई। टीम के चिराग ने सर्वाधिक 40 व अंकित यादव ने 30 रनों का योगदान दिया। खलीफा क्रिकेट अकादमी की ओर से अबु बकर ने पांच व अरशद निजामी ने तीन विकेट अपने नाम किए।
जवाब में खलीफा क्रिकेट अकादमी की टीम ने 20 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अरुणाचल की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में खेल चुकीं मुस्कान सिंह ने छह चौकों की मदद से सर्वाधिक 51, अफजल अल्वी ने दो छक्कों व पांच चौकों की मदद से 44 रनों का योगदान दिया। गोरखपुर की ओर से अमृत राज ने एक विकेट चटकाया। मैन ऑफ द मैच का खिताब खलीफा क्रिकेट अकादमी के अबु बकर को दिया गया। इस दौरान दोनों टीमों के कोच महफूज खान व सरताज अली मौजूद रहे। संवाद