फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अभिजीत ने तैराकी में जीता स्वर्ण, कार्तिकेय को कांस्य

Sun, 05 Jul 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता में बरेली के तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अभिजीत गंगवार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कार्तिकेय मिश्रा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन पांच जुलाई तक होगा। प्रदेशीय क्रीड़ा संघ इस प्रतियोगिता का समन्वय कर रहा है। अभिजीत गंगवार ने 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई में दूसरा स्थान भी हासिल किया। कार्तिकेय मिश्रा ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने विजेताओं को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें