फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 18 Feb 2026 02:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली से क्रिटिकल केयर अस्पताल को लखनऊ शिफ्ट किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। बरेली के लिए क्रिटिकल केयर अस्पताल की मांग की। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली गोकलपुर क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने गेट पर बैठकर डीएम को ज्ञापन देने की जिद की लेकिन, लेकिन अधिकारियों ने डीएम के कोर्ट में होने के बाद बताई तो वह लोग मान गए और अपर नगर मजिस्ट्रेट विजय सिंह को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2021 से बरेली में क्रिटिकल केयर अस्पताल हेतु भूमि की मांग की जा रही थी, लेकिन कमिश्नर स्तर पर स्वीकृति के बावजूद प्रशासन को उपयुक्त भूमि उपलब्ध न हो पाने के कारण वर्ष 2026 में यह महत्वपूर्ण अवसर बरेली से छिन गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह विषय अत्यंत गंभीर एवं जनहित से जुड़ा हुआ है। यह समझ से परे है कि जहां व्यापारिक एवं निजी परियोजनाओं के लिए विशाल भूमि अल्प समय में चिन्हित कर ली जाती है, वहीं जनसेवा से जुड़े अति आवश्यक संस्थान जैसे क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाती।

तिरंगा शाखा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जनक प्रसाद ने कहा कि विशेष रूप से डोहरा रोड क्षेत्र में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। पूर्व में जिन भूखंडों की कीमत 5000-7000 रुपये प्रति वर्ग गज आंकी जाती थी, आज वहीं दरें 35,000 रुपये तथा कुछ स्थानों पर 70,000 रुपये प्रति वर्ग गज तक पहुंच चुकी हैं। इससे यह स्पष्ट है कि जहां व्यावसायिक लाभ संभावित होता है, वहां भूमि चिन्हांकन एवं विकास तीव्र गति से होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने उठाया ये सवाल 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी स्थिति में यह प्रश्न उठता है कि क्या जनहित की परियोजनाओं के प्रति अपेक्षित संवेदनशीलता का अभाव है, अथवा कहीं किसी निजी हित के कारण क्रिटिकल केयर अस्पताल जैसी अति आवश्यक सुविधा को प्राथमिकता नहीं दी गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बरेली जैसे बड़े शहर को अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर अस्पताल की तत्काल आवश्यकता है। साथ ही भविष्य की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए यहां एम्स जैसे उच्च स्तरीय संस्थान की स्थापना की भी योजना बनाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें