फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जनसेवा केंद्र पर बना रहे थे आधार व आयुष्मान कार्ड, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थानाक्षेत्र में जनसेवा केंद्र की आड़ में बड़े पैमाने पर लोगों के फर्जी आधार, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड और स्टांप लगाकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। यहां पहले से चालू सिमकार्ड भी बेचे जा रहे थे। इज्जतनगर पुलिस ने छापा मारकर केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन उनको सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव खजुरिया घाट स्थित जनसेवा केंद्र का आधा शटर गिराकर बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से सुमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
सुमित का गुर्गा मौके से भाग गया। पुलिस ने केंद्र से एक कंप्यूटर, प्रिंटर, एक सीपीयू, तीन फिंगर प्रिंट डिवाइस, दो जेम स्केनर, एक माउस, एक इंक पैड, 26 आधार कार्ड, दो पैनकार्ड, नौ नियोजन कार्ड, एक पीएम सीएचसी कार्ड और 19820 रुपये की नकदी बरामद की है। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें