फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेंथल उप डाकघर में 20 दिन से आधार सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। कस्बे के उप डाकघर में लगभग 20 दिन से आधार कार्ड बनाने, सुधारने और बच्चों के आधार अपडेट करने का काम पूरी तरह ठप पड़ा है। उप डाकघर प्रशासन जीपीएस मशीन खराबी का हवाला दे रहा है।
विज्ञापन

उपडाकघर में प्रतिदिन लोग आधार से संबंधित कार्यों के लिए आते हैं। लोगों को बैंक खाता खुलवाना, स्कूल में बच्चों का एडमिशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, पेंशन, किसान सम्मान निधि, सिम कार्ड वेरिफिकेशन जैसे सभी जरूरी कार्यों के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। ऐसे में सेवा बंद होने से लोगों के जरूरी काम रुक गए हैं।
कस्बे के मोहल्ला तलैया निवासी मोनिस जैदी ने बताया कि वह आधार कार्ड में नंबर लिंक कराने के लिए उपडाकघर गए थे, लेकिन उन्हें मशीन खराब होने की बात कहकर बाद में आने के लिए कह दिया गया। नवाबगंज तहसील जाकर उन्होंने आधार में नंबर लिंक कराया। मोहल्ला हाकिम टोला निवासी राहत हुसैन ने बताया कि बेटी का आधार अपडेट कराने के लिए उपडाकघर के चक्कर लगा चुके हैं।
विज्ञापन

मशीन के ठीक होते ही शुरू कराया जाएगा कार्य : पोस्टमास्टर
पोस्टमास्टर संजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जीपीएस मशीन खराब हो गई है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। जैसे हो मशीन ठीक होती है आधार कार्ड का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें