फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कब्रिस्तान में तारकशी को लेकर युवक को पीटा, दो पक्षों में सांप्रदायिक तनाव

विज्ञापन
अलीगंज। कुएं के पास शांति व्यवस्था तथा सुरक्षा में लगी पुलिस
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के मंडोरा गांव में कब्रिस्तान में तारकशी और सार्वजनिक कुएं पर लकड़ी की बल्लियां गाड़कर रस्सियां बांधने को लेकर सांप्रदायिक विवाद उत्पन्न हो गया। इस दौरान एक युवक को पीटा गया। सूचना पर सीओ आंवला नितिन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर मामला रफा-दफा करा दिया।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के गांव मंडोरा में तीन दिन पूर्व एक पक्ष द्वारा कब्रिस्तान की एक तरफ में सीमेंट के खंभे खड़े कर तारकशी कर दी गई थी। शनिवार सुबह 7.30 बजे दूसरे पक्ष ने सार्वजनिक कुएं के चारों ओर लकड़ी की बल्लियां लगा कर उस पर रस्सियां बांधनी शुरू कर दी। इसका विरोध करते हुए समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। देखते ही देखते कुछ ही देर में दोनों पक्षों के 200 से ज्यादा लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामला सांप्रदायिक माहौल लेने लगा। इसी बीच किसी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली।
पुलिस ने तारकशी व रस्सियों को हटाया
मामला बिगड़ता देख अलीगंज पुलिस ने मौके से समुदाय विशेष के आधा दर्जनों से अधिक लोगों हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। अलीगंज थाना प्रभारी राजित राम ने घटना की जानकारी सीओ आंवला नितिन कुमार को दी। इस पर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन दिन पूर्व एक पक्ष द्वारा कराई गई कब्रिस्तान की तारकशी तोड़वा दी व दूसरे पक्ष द्वारा सार्वजनिक कुएं पर लकड़ी की बल्लियों के सहारे बांधी गई रस्सियां खुलवाकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस यहां तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें