फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शादी से 10 दिन पहले बीए की छात्रा को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय का युवक बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को ले गया। छात्रा की 14 अक्तूबर को शादी होनी थी। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव है। आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बहुसंख्यक समुदाय की बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। 14 अक्तूबर को बरात आनी है। गांव में अल्पसंख्यक समुदाय का एक ही परिवार है। छात्रा के परिजनों को इसी परिवार के युवक पर शक था। ऐसे में उन्होंने छात्रा को अलीगंज थाने के एक गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में भेज दिया था। शुक्रवार दोपहर के समय छात्रा बाजार गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। छात्रा के परिजनों ने गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक के परिजनों से छात्रा के बारे में पूछा तो वह झगड़े पर आमादा हो गए। उल्टे पुलिस को सूचना दे दी कि उनको बंधक बनाकर मारपीट की गई है।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण सीओ नितिन कुमार और थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा गांव पहुंच गए। इससे पहले आरोपी पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि छात्रा अलीगंज स्थित रिश्तेदारी से लापता हुई है। जांच की जा रही है। अलीगंज पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने की छेड़खानी तो छात्रा ने पीटा
फतेहगंज पश्चिमी। बरेली से घर ऑटो से लौट रही छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के बुजुर्ग ने छेड़खानी कर दी, इस पर छात्रा ने अधेड़ को जमकर पीटा। थाना मीरगंज के एक गांव की छात्रा शुक्रवार को ऑटो से बरेली से घर लौट रही थी। ऑटो में थाना शाही के कस्बा दुनका के मोहल्ला टांडा का शकील (65) भी बैठा था। छात्रा के मुताबिक कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से धनेटा तक शकील छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता रहा। इसके बाद छात्रा ने शकील को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शकील को थाने ले आई और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें