फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 03 May 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार देर रात मौत हो गई। ससुरालीजनों के मुताबिक, दामाद जहरीला पदार्थ खाकर आए थे। तबीयत बिगड़ने पर उनको अस्पताल लेकर गए लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सराय के प्रधान नेकपाल ने बताया कि गांववासी युवती से देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव इटुआ के छेदालाल (31) की शादी पांच साल पहले हुई थी। दंपती का दो वर्षीय बेटा है। आरोप है कि दंपती के बीच कई माह से विवाद था। छेदालाल शराब के आदी थे। युवक ने पहले ही जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की बात कही थी, जिसकी रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। कुछ दिन पहले दंपती के बीच मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत थाने में करने पर समझौता करा दिया गया था। चार दिन पहले भी दंपती के बीच मारपीट हुई। पुलिस से शिकायत करने के बाद पत्नी सराय में मायके आ गई।
आरोप है कि छेदालाल नशे में ससुराल आए। वहां हंगामा किया, फिर तबीयत बिगड़ गई। उनको दूसरे गांव में चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां से बरेली रेफर किया गया। बरेली ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों को आशंका है कि छेदालाल जहरीले पदार्थ का सेवन करके गांव आए थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद था। जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें